Tag Archives: Dumka- Bhagalpur Marg pr

Noimg

दुमका-भागलपुर मार्ग पर 1341 लीटर अंग्रेज़ी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

बांका के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1341 लीटर झारखंड निर्मित अंग्रेज़ी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह की गई। पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की सघन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक हाईवा गाड़ी को रोका गया। जांच के क्रम में उसके तहखाने से भारी मात्रा में शराब मिली। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो गाड़ी के साथ मौजूद थे। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि यह शराब झारखंड से बिहार लाकर खपाने की योजना थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर […]