April 5, 2026
पीरपैंती में रेलवे सामग्री चोरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में सामान बरामद || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के पीरपैंती नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कोलडंप के समीप रेलवे की प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली (पॉल्यूशन कंट्रोल स्प्रिंकलर) से जुड़े जीआई पाइप की लगातार हो रही चोरी के मामले का रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बड़ी मात्रा में चोरी की गई रेलवे सामग्री भी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से कोलडंप क्षेत्र में रेलवे संपत्ति की चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। विशेष रूप से प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली में लगे जीआई पाइप और अन्य उपकरणों की चोरी से रेलवे को आर्थिक नुकसान हो रहा था। इन घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर […]