April 7, 2026
NAUGACHIA : भागलपुर में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयन ट्रायल आयोजित ||GS NEWS
UncategorizedDESK 111नवगछिया। प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन हेतु भागलपुर जिले में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। यह पहल खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित की जा रही है। जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि यह प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है। केंद्र में विभिन्न खेल विधाओं के प्रशिक्षित कोचों के माध्यम से आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। भागलपुर में सोमवार को बैडमिंटन (बालक-बालिका), तीरंदाजी (बालक-बालिका) और बास्केटबॉल (बालक) वर्ग का चयन ट्रायल साहू उच्च विद्यालय परबत्ता, बैडमिंटन इंडोर हॉल और बास्केटबॉल कोर्ट, सैंडिस कंपाउंड में आयोजित किया गया। खिलाड़ियों को शटल रन, […]