January 23, 2026
नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही, इमरजेंसी छोड़कर निजी क्लीनिक में रहे थे इलाज || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अफ़ज़ल अस्पताल छोड़कर परिसर से बाहर रोड के सामने स्थित एक निजी मेडिकल सह हेल्थ क्लीनिक में मरीजों का इलाज करते पाए गए। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में दर्जनों मरीज इलाज के इंतजार में पड़े रहे, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टर के अनुपस्थित रहने पर मरीजों और उनके परिजनों ने विरोध किया और इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधक जितेंद्र कुमार को दी। अस्पताल प्रबंधक मौके पर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक अस्पताल के अंदर नहीं मिले। इसके बाद सुरक्षा गार्ड को चिकित्सक को बुलाने का निर्देश दिया गया। स्थानीय युवकों द्वारा बनाए गए […]