August 9, 2025
गंगा नदी पार करते समय डूबे वृद्ध की मौत, खेत से लौटते समय फिसला पैर ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनटंगा उसरैहिया गंगा दियारा में शुक्रवार की दोपहर एक 65 वर्षीय वृद्ध की नदी पार करते समय डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तीनटंगा दियारा कुतरु मंडल टोला निवासी जगदीश मंडल (पिता – स्व. सुंदर मंडल) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जगदीश मंडल शुक्रवार को अपने खेत बहियार गए हुए थे। खेत देखने के बाद दोपहर में वह घर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में जब वह उसरैहिया के समीप गंगा नदी पार कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय किसानों ने उन्हें डूबते देखा और बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उन्हें पानी से […]