Tag Archives: gas cylinder

Noimg

पूर्णिया में गैस सिलेंडर की नहीं है कोई कमी, 8795 उपभोक्ताओं को किया गया वितरण|||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से होम डिलीवरी सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 8795 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच वितरित किए गए, जबकि 20469 गैस सिलेंडर अभी भी एजेंसियों के गोदामों में सुरक्षित स्टॉक के रूप में उपलब्ध हैं। प्रेस क्लब पूर्णिया में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने बताया कि शुक्रवार को कुल 9194 उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की मांग दर्ज की गई थी, जिसके विरुद्ध नियमानुसार 8795 से अधिक सिलेंडरों का वितरण कर […]

Noimg

गैस सिलिंडर ब्लास्ट में घायल दोनों शिक्षकों की हालत गंभीर, पटना रेफर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 04 B0

नवगछिया के गैस सिलिंडर ब्लास्ट में घायल दोनों शिक्षकों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल से पटना पीएमसीएच रेफर किया. रंगरा चौक प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय टोला मदौरानी में मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान गैस सिलिंडर ब्लास्ट होने से रसोइया सहित दो शिक्षक झुलस गये थे. शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्यापक मदरौनी के स्व वेदानंद सिंह का पुत्र इंद्रजीत कुमार, सहायक शिक्षक नवगछिया थाना महदत्तपुर के उमेश रजक का पुत्र विपिन कुमार, रसोइया सविता देवी है. सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया है. अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों का इलाज किया. तीनों की गंभीर हालत को देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया. दोनों शिक्षक इंद्रजीत कुमार, विपिन कुमार […]

Noimg

गैस सिलेंडर में आग लगने से हुआ भयानक विस्फोट, एक महिला झुलसी ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर मोहल्ले में दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। जो देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रुप ले लिया और देखते ही देखते गैस सिलेंडर में भयानक विस्फोट हो गया। जिससे घर का एक कमरा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। वही गृहनी को भी आग ने अपने चपेट में ले लिया था। जिसेसे वह भी घायल हो गई है। वही मोहल्ले के लोगों के द्वारा अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। जिस पर अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वही यह मकान शिक्षक विजय कुमार का बताया जा रहा है। DESK 04

Noimg

गैस सिलेंडर से पेट में मार कर पहले कराया गर्भपात, उसके बाद निकाला घर से, बंदूक के साथ पति का फोटो दिखाकर दर-दर भटकते हुए बता रही अपनी दास्तां || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान एक पीड़िता कभी एसएसपी कार्यालय तो कभी डीआईजी कार्यालय तो कभी डीएम कार्यालय अपने इंसाफ के लिए दर-दर भटकते दिख रही है ,कलेक्ट्रेट गेट पर बंदूक के साथ पति का फोटो दिखाकर पागल की तरह लोगों से मदद की गुहार मांगते दिख रही है ना तो उसकी मदद थाना कर रही है ना ही पुलिस प्रशासन के कोई आला अधिकारी सबसे थक कर जब वह हार गई तो वह अब पागल की तरह राह चलते लोगों से बात करते दिख रही है। भागलपुर के कलेक्ट्रेट गेट पर आंखों में आंसुओं का गुबार, दिल में आश्वासन का चट्टान और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के अलावा हर आने जाने वालों से मदद की गुहार […]

गैस सिलेंडर बलास्ट मामले के मुख्य आरोपित को पुलिस ने लिया रिमांड पर // GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

गैस सिलेंडर बलास्ट मामले के मुख्य आरोपित नवगछिया थाना के नोनिया पट्टी रामचंद्र साह को पुलिस ने रिमांड पर लिया। नवगछिया थाना के नौनियापट्टी में 10 दिसंबर को दो दर्जन गैस सिलेंडर का बलास्ट हुआ था। सैकड़ों की संख्या में गैस सिलेंडर रामचंद्र साह कालाबाजारी करने के लिए अपने घर में गैस सिलेंडर रखा हुआ था। गैस सिलेंडर में रिसाव होने से दो दर्जन सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में विस्फोट होने लगा। लोग अपने बाल बच्चे को लेकर सुरक्षित जगह भागने लगे थे। अफरा तफरी का माहौल था। फायर बिग्रेड की गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। नवगछिया के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें रामचंद्र साह […]