December 30, 2025
नवगछिया में घूर तापते समय ब्लास्ट, महिला घायल, मायागंज रेफर || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के नयाटोला निवासी अशोक शर्मा की पत्नी रूबी देवी घूर तापने के दौरान अचानक ब्लास्ट होने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें तुरंत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, महिला घर में घूर ताप रही थीं, तभी अचानक घूर से ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण महिला का हाथ कट गया और हाथ पर गहरे जख्म आए, जो इस तरह के लग रहे थे जैसे किसी तेज धार वाले हथियार से काटा गया हो। हालांकि शरीर के अन्य हिस्सों में किसी प्रकार की चोट नहीं आई। घटना की सूचना […]