Tag Archives: girftar

नारायणपुर : शराब तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

नारायणपुरबिहारDESK 04 B0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार के बापु द्वार चौक के नजदीक पुर्वी समपार के पास से भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे शराब तस्कर नारायणपुर निवासी सलाहुद्दीन अली को थाना प्रभारी रमेश कुमार साह के नेतृत्व में कांड के अनुसंधान कर्ता अनि राहुल कुमार,सअनि मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस बलों की मदद से गिरफ्तार किया.उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की गिरफ्तार शराब तस्कर को स्वास्थ्य जॉच के बाद न्यायिक हिरासत में कोर्ट से जेल भेजा जाएगा. DESK 04 B

लुट के आरोपित को नवगछिया थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार ||GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

लूटकांड के आरोपित को नवगछिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित कदवा बगड़ी टोला निवासी सुमन कुमार हैं। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि 18 जुलाई को अपराधियों ने बाबा बिसुराउत पहुंच पथ पर से डिलवरी ब्याय से 23 हजार रूपये व मोबाइल लूट लिया था। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अज्ञात को आरोपित बनाया गया था। पुलिस ने अनुसंधान किया तो आरोपित का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपित को पास लूट का मोबाइल भी बरामद किया हैं। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। DESK 04 B

बकरी विवाद में पिस्टल लहराने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार|| GS NEWS

अपराधगोपालपुरनवगछियाDESK 04 B0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालिंदीनगर में बकरी विवाद को लेकर पिस्टल लहराने वाली महिला को गोपालपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपित महिला कालिंदीनगर निवासी चंद्रशेखर सिंह की पत्नी वीणा देवी हैं। बताया गया कि पड़ोस के मृत्युंजय सिंह की बकरी चंद्रशेखर सिंह के घर में घुस गई थी। इसी विवाद को लेकर वीणा देवी ने पिस्तौल निकाल कर मृत्युंजय को जान से मारने की धमकी दिया। हाथ में पिस्टल लिए महिला की तस्वीर सोशल मिडिया पर वायरल हो गई थी। मृत्युंजय सिंह के बयान पर गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें वीणा देवी को नामजद आरोपित बनाई गई थी। पुलिस आरोपित महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैं। DESK 04 […]