Tag Archives: girftar

Noimg

BHAGALPUR : लूटकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

फेडरल बैंक कर्मी से हथियार के बल पर हुई थी लूट भागलपुर । इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में फेडरल बैंक कर्मी से हुई लूटकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस्माईलपुर थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार, पिता डमरू साह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 8 सितंबर 2025 को इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के नेवादास टोला जाने वाली सड़क पर भमरा के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर फेडरल बैंक कर्मी से नगद राशि, मोबाइल, मोटरसाइकिल और अन्य दस्तावेज लूट लिए थे। बैंककर्मी इस्माईलपुर से कैश कलेक्शन कर नवगछिया शाखा लौट रहे थे। घटना के बाद […]

Noimg

NAUGACHIA : फर्जी बीमा क्लेम मामले में महिला गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मृत पति के नाम पर पॉलिसी लेकर क्लेम करने का आरोप नवगछिया संवाददाता। रंगरा थाना पुलिस ने जालसाजी और फर्जी बीमा क्लेम मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के भीमदासटोला निवासी कारे मंडल की पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल को आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, भागलपुर के कर्मी संजीव कुमार ने रंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि सुनैना देवी ने अपने पति के नाम पर बीमा पॉलिसी ली, जबकि उसके पति की मौत वर्ष 2022 में ही हो चुकी थी। आरोप है कि पति की मृत्यु के बावजूद महिला ने फर्जी दस्तावेज […]

Noimg

MADHEPURA : 1.69 ग्राम स्मैक, तीन मोबाइल और नकदी के साथ युवक गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

मधेपुरा : ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा वार्ड संख्या-6 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक, तीन एंड्रॉयड मोबाइल और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू कुमार, पिता बालकिशोर यादव, निवासी ग्वालपाड़ा वार्ड-6 के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि रविवार 24 मई को सहायक अवर निरीक्षक तमजीद अहमद खां पुलिस बल के साथ दिवा गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान ग्वालपाड़ा बाजार पहुंचने पर सूचना मिली कि वार्ड छह स्थित बांस बिट्टी में एक युवक अवैध रूप से स्मैक बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही एक युवक वहां से भागने लगा, […]

Noimg

BHAGALPUR : भीमकित्ता गांव में आरोपी पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, दो गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमकित्ता गांव में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मारपीट मामले के एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस पर पथराव किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास यादव और समीर यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मारपीट के एक मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम भीमकित्ता गांव पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस टीम पर पथराव किया […]

Noimg

KISHANGANJ: किशनगंज में SSB की बड़ी कार्रवाई, 103 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

किशनगंज : भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत गलगलिया थाना क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (SSB) को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी की 41वीं बटालियन रानीडांगा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 103.8 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच से मिली सूचना पर कादोमनी जोत स्थित क्विक रिस्पॉन्स टीम ने एनएच-327E के समीप छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर बॉर्डर पिलर संख्या 98/19 के पास खारीबाड़ी थाना क्षेत्र के सोना चांदी गांव के समीप की गई। तलाशी के दौरान एसएसबी जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति […]

Noimg

अवैध लॉटरी टिकट के साथ आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधठगीनवगछियाAMBA0

नवगछिया: नवगछिया पुलिस ने अवैध लॉटरी के टिकट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नवगछिया थाना के मक्खातकिया निवासी मु. अली के रूप में हुई है। इस संबंध में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगछिया थाना की गश्ती टीम को सूचना मिली थी कि मक्खातकिया में एक व्यक्ति अवैध रूप से लॉटरी के टिकट बेच रहा है। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना की गश्ती टीम मक्खातकिया पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 290 लॉटरी के टिकट बरामद हुए। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज […]

Noimg

अवैध लॉटरी टिकट के साथ अभियूक्त गिरफ्तार || GS NEWS

उद्योगघटनानवगछियाAMBA0

नवगछिया। गत शुक्रवार को नवगछिया थाना गस्ती टीम को गुप्त सूचना मिली कि मक्खातकिया चौक सावित्री स्कूल के समीप एक व्यक्ति अबैध लॉटरी का टिकट बेच रहा है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाई करते हुए गस्ती टीम के द्वारा उक्त स्कूल के समीप पहुंची जहां पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा जिसे बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियूक्त नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खातकिया वार्ड संख्या 19 निवासी सुभाष कुमार उर्फ गुड्डू पिता वृहस्पति सिंह बताया गया। वही उक्त व्यक्ति के तलासी के क्रम में पेंट के जेब से कुल 22 अवैध लॉटरी टिकट बरामद हुआ। मामले को लेकर नवगछिया थाना कांड संख्या 236/24 सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज कर गिरफ्तार अभियूक्त को न्यायिक हिरासत में […]

Noimg

शराब के नशे में हंगामा व मारपीट करते अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधघटनानवगछियाबिहपुरमारपीटAMBA0

नवगछिया। विगत 18 जुलाई संध्या करीब छह बजे डायल 112 को सूचना मिली कि बिहपुर थाना अंतर्गत ग्राम गौरीपुर में सुमन कुमार पिता रामचंद्र मंडल शराब के नशे की हालत में अपने परिवार व घर के अन्य सदस्यों के साथ गाली गलौज एवं मारपीट कर रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में डायल 112 टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर अभियूक्त सुमन कुमार को गिरफ्तार कर बिहपुर थाना पुलिस को सौंप दिया। मामले को लेकर अभियूक्त के भाई सागर कुमार पिता रामचंद्र मंडल के लिखित आवेंदन के आधार पर बिहपुर थाना कांड संख्या 242/24 मद्ध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्यवाई की जा रही है। AMBA