5
(1)

किशनगंज : भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत गलगलिया थाना क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (SSB) को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी की 41वीं बटालियन रानीडांगा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 103.8 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच से मिली सूचना पर कादोमनी जोत स्थित क्विक रिस्पॉन्स टीम ने एनएच-327E के समीप छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर बॉर्डर पिलर संख्या 98/19 के पास खारीबाड़ी थाना क्षेत्र के सोना चांदी गांव के समीप की गई।

तलाशी के दौरान एसएसबी जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जांच की, जिसमें उसके पास से 103.8 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके अलावा एक वीवो मोबाइल फोन, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी भी जब्त की गई।

स्निफर डॉग और ड्रग डिटेक्शन किट से हुई पुष्टि

बरामद नशीले पदार्थ की जांच के लिए एसएसबी ने स्निफर डॉग और विशेष ड्रग डिटेक्शन किट का इस्तेमाल किया। जांच में पदार्थ पॉजिटिव पाया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 34 वर्षीय मोहम्मद सिराजुल हक के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के मंसुरा गांव का निवासी बताया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एक कूरियर के रूप में इस नेटवर्क के लिए काम कर रहा था और खेप को खोड़ीबाड़ी तक पहुंचाने वाला था। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार सीमावर्ती इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी का एक संगठित नेटवर्क सक्रिय हो सकता है |

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: