5
(1)

पूर्णिया। जिले में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को पहले की तरह नियमित रूप से घर तक आपूर्ति की जा रही है।

अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर ओरन ने बताया कि शनिवार को पूर्णिया जिले में कुल 15 हजार 172 उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की मांग की गई थी। इसके विरुद्ध विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा 10 हजार 205 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। वहीं अभी भी 8 हजार 257 गैस सिलेंडर संबंधित एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति के लिए लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की है। सभी गैस एजेंसियां नियमानुसार नियमित रूप से घर तक गैस पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराहट में आकर अनावश्यक रूप से गैस बुकिंग न कराएं और न ही गैस काउंटर एवं गोदामों पर भीड़ लगाएं। नियमानुसार समय पर गैस सिलेंडर की घर तक आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत हो तो वे जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06454-242319, 242317 अथवा 242320 पर संपर्क कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है।

पूर्णिया में रसोई गैस आपूर्ति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: