Tag Archives: Kishanganj

KISHANGANJ: किशनगंज में SSB की बड़ी कार्रवाई, 103 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

किशनगंज : भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत गलगलिया थाना क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (SSB) को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी की 41वीं बटालियन रानीडांगा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 103.8 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच से मिली सूचना पर कादोमनी जोत स्थित क्विक रिस्पॉन्स टीम ने एनएच-327E के समीप छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर बॉर्डर पिलर संख्या 98/19 के पास खारीबाड़ी थाना क्षेत्र के सोना चांदी गांव के समीप की गई। तलाशी के दौरान एसएसबी जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति […]

KISHANGANJ : किशनगंज में गर्भवती महिला की हत्या, पति गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

दहेज प्रताड़ना का आरोप, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी किशनगंज : बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार शाम मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मृतका की पहचान 19 वर्षीय शाहीन परवीन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शाहीन की शादी करीब नौ माह पूर्व नटुआपाड़ा निवासी सरवर आलम से हुई थी। शादी के दौरान मायके पक्ष द्वारा जेवरात, फर्नीचर, बाइक और नकद सहित कई कीमती सामान दिए गए थे। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही शाहीन को दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से […]

Noimg

KISHANGANJ : किशनगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

हादसे में बिजली मिस्त्री की मौत, एक युवक गंभीर घायल किशनगंज जिले के सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत साबोंडांगी इलाके में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान ठाकुरगंज प्रखंड के तातपौआ ग्राम पंचायत वार्ड संख्या-8 निवासी मोहम्मद राकीब आलम (60) के रूप में हुई है। वह पेशे से बिजली मिस्त्री थे। वहीं घायल युवक की पहचान मो. असगर के रूप में की गई है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार राकीब आलम अपने काम के सिलसिले में घर से सिलीगुड़ी जा रहे थे। इसी दौरान […]

KISHANGANJ : आठ महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

गले पर मिले निशान, शव छोड़कर फरार हुए परिजन; भ्रूण की भी मौत किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नटुआपाड़ा में आठ महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 19 वर्षीय शाहीन परवीन के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार सोमवार देर रात उन्हें शाहीन की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद जब वे लोग उसकी ससुराल पहुंचे तो शाहीन का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था, जबकि घर के सभी सदस्य फरार थे। मृतका के गले पर काले निशान तथा शरीर पर चोट के […]

KISHANGANJ : किशनगंज एयरपोर्ट के विस्तार की तैयारी तेज, रनवे 2.5 किमी तक बढ़ाने का प्रस्ताव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

किशनगंज जिले में खगड़ा स्थित हवाई अड्डे के विकास को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य सरकार की पहल पर जिला प्रशासन ने रनवे विस्तार और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है, साथ ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वर्तमान में एयरपोर्ट का रनवे लगभग 900 मीटर लंबा है, जो बड़े विमानों के संचालन के लिए पर्याप्त नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए रनवे को बढ़ाकर करीब 2 से 2.5 किलोमीटर तक करने की योजना बनाई गई है, ताकि मध्यम आकार के विमान आसानी से उतर सकें और यहां से नियमित उड़ान सेवाएं शुरू हो सकें। हालांकि, एयरपोर्ट के दोनों ओर पश्चिम बंगाल की सीमा नजदीक होने […]