0
(0)



दहेज प्रताड़ना का आरोप, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

किशनगंज : बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा गांव में गर्भवती महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार शाम मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


मृतका की पहचान 19 वर्षीय शाहीन परवीन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शाहीन की शादी करीब नौ माह पूर्व नटुआपाड़ा निवासी सरवर आलम से हुई थी। शादी के दौरान मायके पक्ष द्वारा जेवरात, फर्नीचर, बाइक और नकद सहित कई कीमती सामान दिए गए थे।

मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही शाहीन को दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने बताया कि शादी में दी गई बाइक चोरी हो जाने के बाद उन्होंने दूसरी नई बाइक भी खरीदकर दी थी। इसके अलावा हाल ही में जमीन खरीदने के लिए भी रुपये दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई।


परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मामले को लेकर दिलशाद आलम ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर बहादुरगंज थाना कांड संख्या 318/26 दर्ज किया गया है। इसी मामले में आरोपी पति सरवर आलम को नटुआपाड़ा चौक से गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: