June 20, 2026
Naugachia : सिंघिया-मकंदपुर मुख्य सड़क बदहाल, जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें – GS NEWS
UncategorizedDESK2026नवगछिया बाजार जाने वाली प्रमुख सड़क हरनाथचक मार्ग की स्थिति इन दिनों बेहद खराब हो गई है। बरसात शुरू होते ही सड़क पर घुटने भर पानी जमा हो जाने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कुछ माह पूर्व ही सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन पहली ही बारिश में सड़क की पोल खुल गई। जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। यह मार्ग नवगछिया बाजार को कई महत्वपूर्ण संस्थानों से […]