March 30, 2026
हत्या मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 28 मार्च को वादी राजेश कुमार द्वारा आवेदन दिया गया कि रंगरा थानांतर्गत ग्राम चापर दियारा में इनकी बहन की हत्या इनके पति एवं ससुराल वालों द्वारा कर दी गई है। इस संबंध में रंगरा थाना- 78/26, धारा- 103 (1) / 3 (5) बीएनएस दर्ज किया गया।तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर कांड में संलिप्त अभियुक्त रंगरा थाना क्षेत्र के चापर निवासी (पति) मुकेश मंडल पिता पैरू मंडल को गिरफ्तार किया गया। Chanchal Jha