August 9, 2025
इसे समझो ना रेशम का तार भैया …. तेजस्वी पब्लिक स्कूल में मना रक्षाबंधन ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025रक्षाबंधन पर्व तेजस्वी पब्लिक स्कूल में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया नवगछिया : तेजस्वी पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक गरिमा और सांस्कृतिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के संचालक सह प्रधानाचार्य सी. पी. एन. चौधरी, निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी, प्रबंधक नितिन कुमार तथा समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और समर्पण की भावना से सराबोर रहा। छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, तिलक कर मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर इस रिश्ते को और मजबूत किया। इस पावन पर्व को और अधिक जीवंत बनाने हेतु विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, […]