December 29, 2025
भागलपुर के कथक गुरु निभाष मोदी: युवा पीढ़ी को शास्त्रीय नृत्य से जोड़ने में अग्रणी, जल्द होगी पुस्तक “कथक : योग व साधना” की लोकार्पण || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक को जन-जन तक पहुँचाने और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में भागलपुर के प्रसिद्ध कथक गुरु निभाष मोदी लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वर्षों से कला-साधना में रत निभाष मोदी न केवल कथक की शास्त्रीय परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं, बल्कि बच्चों और युवाओं को नृत्य के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक चेतना की दिशा भी प्रदान कर रहे हैं। निभाष मोदी भागलपुर के साथ-साथ नवगछिया, पूर्णिया, पटना सहित बिहार के कई जिलों में कथक नृत्य का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में सैकड़ों विद्यार्थियों ने कथक नृत्य की विधिवत शिक्षा प्राप्त की है। इनमें से कई विद्यार्थी आज विभिन्न सरकारी विभागों में सेवा दे रहे हैं और […]