January 3, 2026
रंजीत यादव हत्याकांड : जमीनी विवाद में लाठी-रॉड से पीटकर युवक की हत्या मामले में 10 नामजद आरोपित || GS NEWS
जमीन विवादChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला केपरबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरैया में जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी, डंडा और लोहे के रॉड से हमला कर 45 वर्षीय रंजीत यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गरैया निवासी रंजीत यादव, पिता स्व. रामावतार यादव के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रंजीत यादव का अपने गोतिया सुरेश यादव एवं अन्य लोगों से जमीन को लेकर पिछले तीन-चार वर्षों से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर पूर्व में भी मारपीट की घटना हो […]