April 23, 2026
NAUGACHIA : जमीन विवाद में बड़े भाई की हत्या, पानी की टंकी में छिपाया शव; दुर्गंध से खुला सनसनीखेज राज || GS NEWS
UncategorizedDESK 111नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के सधूवा गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पारिवारिक जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर बड़े भाई की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर की पानी की टंकी में छिपा दिया। घटना का खुलासा तब हुआ, जब गुरुवार शाम टंकी से उठ रही तेज दुर्गंध ने लोगों का ध्यान खींचा। मृतक की पहचान फुलेश्वर सिंह के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री था और चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। वहीं से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, कुछ […]