December 29, 2025
भीषण शीत लहर में सौरव पोद्दार ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कर पहुंचाई राहत || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : भीषण शीत लहर के प्रकोप के बीच वंचित और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से युवा नेता एवं समाजसेवी सौरव पोद्दार की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क किनारे और खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से कुछ राहत मिल सके। कंबल वितरण के दौरान सौरव पोद्दार ने कहा कि सर्दी का मौसम गरीब, बेसहारा और असहाय लोगों के लिए अत्यंत कष्टदायक होता है। ऐसे समय में समाज के सक्षम और जागरूक लोगों का दायित्व है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें। उन्होंने बताया कि यह सेवा कार्य मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से प्रेरित […]