January 3, 2026
जिप अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया।भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने शनिवार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर, ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, प्रसव कक्ष, दवा वितरण काउंटर तथा स्वच्छता व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में कई कमियां सामने आईं। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की अपर्याप्त उपलब्धता, आवश्यक दवाओं की कमी, साफ-सफाई की लचर स्थिति तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं में अव्यवस्था जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से उजागर हुईं। जिप अध्यक्ष ने इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन, भागलपुर सहित अन्य सक्षम प्राधिकारियों के समक्ष पूरे मामले को उठाने का निर्णय लिया है, ताकि अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में शीघ्र और स्थायी सुधार सुनिश्चित […]