March 31, 2026
काढ़ागोला में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। बरौनी–कटिहार रेलखंड के काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना यार्ड क्षेत्र में पोल संख्या 21/34 के पास रेल ट्रैक किनारे हुई, जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अररिया जिले के बैरगाछी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर मोहनपुर वार्ड संख्या-9 निवासी सुदर्शन कुमार (18 वर्ष), पिता सत्येंद्र कुमार के रूप में की गई है। नवगछिया रेल जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई प्रतीत होती है। मृतक के पास से पैसेंजर ट्रेन का टिकट बरामद किया गया है, हालांकि वह किस ट्रेन से गिरा, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल […]