July 28, 2025
कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा: चार-चक्का वाहन की टक्कर से एक कांवड़िये की मौत, दूसरा गंभीर घायल ||GS NEWS
बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK2025भागलपुर: असरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के लगभग 5:00 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक कांवड़िये की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गोपाल ठाकुर के रूप में हुई है। घायल राज किशोर मंडल को तत्काल असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, छह कांवड़िये तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सुल्तानगंज से पवित्र जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक चार-चक्का वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। […]