July 27, 2025
कारगिल विजय दिवस पर तिरासी में शहीद रतन कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025छात्रों ने दीप प्रज्वलित कर किया नमन नवगछिया : भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य साहस और वीरता से दुश्मनों को करारी शिकस्त दी थी। इस गौरवशाली विजय की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 जुलाई को ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया जाता है। इसी क्रम में नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम तिरासी में शहीद रतन कुमार सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। तिरासी स्थित शहीद रतन कुमार सिंह के स्मारक स्थल पर कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मध्य एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, तिरासी के छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला और दीप प्रज्वलित कर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित […]