May 23, 2025
करुण विलाप से दहल उठा पूरा इलाका ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025देश के लिए शहीद हुए नवगछिया के लाल हवलदार संतोष कुमार की पार्थिव देह पहुंची गांव, पत्नी के करुण विलाप से दहल उठा पूरा इलाका नवगछिया : जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान देश की रक्षा करते हुए नवगछिया के इस्माइलपुर टोला भिट्ठा निवासी हवलदार संतोष कुमार शहीद हो गए। गुरुवार को जब उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ पैतृक गांव पहुंचा, तो पूरे क्षेत्र में शोक और गर्व का माहौल देखने को मिला। शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही हजारों की संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। चारों ओर ‘भारत माता की जय’ और ‘हवलदार संतोष अमर रहें’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। जैसे ही शहीद संतोष कुमार […]