December 7, 2025
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ‘शौर्य संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन ||GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। सेना के शहीदों, वीर नारियों, पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं के सम्मान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, भागलपुर द्वारा ऐतिहासिक सैंडीस कंपाउंड में भव्य “शौर्य संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से कर्नल संजय कुमार, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी, के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी थे। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी एवं पूर्व सैनिकों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद जिलाधिकारी ने तिरंगा ध्वज फहराया। इस दौरान 47 बटालियन एनसीसी, भागलपुर की गर्ल्स कैडेट्स ने राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रंजीता कुमारी, ईसीएचएस भागलपुर के प्रभारी अधिकारी कर्नल जे. […]