November 19, 2025
कतरनी चावल के उत्थान हेतु बीएयू के एफआरआरएस तिलौंधा में एक दिवसीय किसान प्रक्षेत्र दिवस सह जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर स्थित महीन चावल अनुसंधान उपकेंद्र (एफआरआरएस), तिलौंधा द्वारा कतरनी चावल के उत्थान और वैज्ञानिक उत्पादन के उद्देश्य से एक दिवसीय किसान प्रक्षेत्र दिवस सह जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार की प्रतिष्ठित, सुगंधित और जीआई-टैग प्राप्त कतरनी चावल की गुणवत्ता, उत्पादन तकनीक और बाजार विस्तार पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत उपकेंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. आर. डी. रंजन ने मुख्य अतिथि बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के अनुसंधान निदेशक डॉ. ए. के. सिंह का स्वागत करते हुए की। उन्होंने कतरनी चावल को बिहार की कृषि-आर्थिक पहचान का महत्वपूर्ण आधार बताया। मुख्य संबोधन में डॉ. ए. के. सिंह ने कतरनी चावल की उत्पादकता बढ़ाने में वैज्ञानिक नवाचार, गुणवत्ता आधारित बीज उत्पादन, फसल विविधीकरण और किसान-केंद्रित विस्तार […]