July 2, 2025
कटिहार के बकिया दियारा में नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला, शादी की नीयत से ले जाने का आरोप ||GS NEWS
बिहारभारतDESK2025भागलपुर। कटिहार जिले के बरारी थाना अंतर्गत बकिया दियारा से एक नाबालिग लड़की के शादी की नीयत से अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता विजय मंडल ने इस संबंध में मधुसूदनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार, 27 जून की शाम करीब 6 बजे वे अपनी बेटी को एक लड़का दिखाने के लिए बकिया दियारा ले गए थे। वहां पहले से मौजूद पिंटू यादव, पिता रामदेव यादव, जो आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया जा रहा है, उनकी बेटी को अपने घर ले गया और जबरन शादी का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर पिंटू यादव ने लड़की की भाभी और उसके भाई को डांट-फटकार कर वहां से भगा दिया। पीड़िता के पिता का […]