December 25, 2025
शराब तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । 19 दिसंबर 2025 झंडापुर थाना टीम द्वारा कार्रवाई कर बिहपुर रेलवे स्टेशन के पास एक टोटो से कुल- 30 लीटर देशी शराब के साथ टोटो चालक को गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या- 168/25, धारा- 30ए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 दर्ज कर कांड में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी। उसी क्रम में 24 दिसंबर 2025 को शराब तस्कर झंडापुर थाना क्षेत्र के झंडापुर निवासी श्रवण कुमार पिता विलक्षण रविदास को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। Chanchal Jha