Tag Archives: Kharik police ne

खरीक पुलिस ने गुमशुदा बच्चे की हत्या का किया खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार — धारदार हथियार व मृतक का सामान बरामद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । खरीक थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्चे की गुमशुदगी और हत्या मामले का खरीक पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सफल उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने इस कांड में शामिल दो अभियुक्तों — रामू कुमार और नितीश कुमार — को गिरफ्तार कर लिया है। इनके निशानदेही पर बच्चे का शव, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (कचिया) और मृतक की कॉपी-किताब व चप्पल सड़क किनारे झाड़ी से बरामद की गई। घटना शुक्रवार, 7 नवंबर की रात करीब नौ बजे की है, जब झांव गांव निवासी वशिष्ट साह ने खरीक थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र कोचिंग पढ़ने गया था लेकिन घर वापस नहीं लौटा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया […]

खरीक पुलिस ने बकरी चोरी मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र के ग्राम चोरहर निवासी सुभाष सिंह के घर से बकरी चोरी की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई बकरी के साथ दो अभियुक्तों को गणेशपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में वादी सुभाष सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर खरीक थाना कांड संख्या 308/25, दिनांक 15.10.25, धारा 331(4)/305/317(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद इरसाद पिता जमाल नदाफ एवं सन्नी कुमार पिता बब्लू सिंह, दोनों निवासी चोरहर, थाना खरीक, जिला भागलपुर के रूप में की है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बकरी एवं एक मोटरसाइकिल […]

Noimg

खरीक पुलिस ने पंपिंग सेट चोरी कांड के आरोपित को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक थाना की पुलिस ने पंपिंग सेट चोरी मामले में आरोपित भकुल सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित परवत्ता थाना क्षेत्र के बहत्तरा निवासी है। मामला छह जून 2024 का है, जब रवि कुमार के खेत से पंपिंग सेट की चोरी हुई थी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने चोरी किया गया पंपिंग सेट भकुल सहनी के घर से बरामद किया था। इस घटना को लेकर खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने बहत्तरा गांव से भकुल सहनी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया। DESK 04 B

Noimg

खरीक पुलिस ने हथियार व गाेली के साथ तीन आरोपित को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के खरीक थाना की पुलिस ने हथियार व गाेली के साथ तीन आरोपित को गिरफ्तार किया. आरोपित खरीक थाना के गनौल निवासी राधेश्याम कुमार, नीतीश कुमार, इस्माइलपुर थाना के डिमाहा निवासी ऋषिराज है. पुलिस ने आरोपित के पास एक देशी कट्टा,चार जिंदा कारतुस, एक खोखा, दो स्क्रीन टच मोबाइल एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए. बताया कि खरीक थाना की पुलिस गश्त कर रही थी. इसी दौरान बाइक सवार आरोपित पुलिस को देखकर तेजी से बाइक लेकर भागने लगा. पुलिस ने खदेर कर बाइक सवार तीनों आरोपित को गिरफ्तार किया. बाइक सवार की तलाशी लिया तो उसके पास हथियार व गोली बरामद किया गया. इस संबंध में खरीक […]