April 3, 2026
नवगछिया के खरीक में दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, चालक गंभीर — दो घंटे तक सड़क जाम ||| GS NEWS
UncategorizedDESK 111नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत खरीक चौक के समीप शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और मिनी ट्रक की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक गिट्टी लादकर नवगछिया से खगड़िया की ओर जा रहा था, जबकि सामने से आ रही मिनी ट्रक खगड़िया से नवगछिया की दिशा में आ रही थी, तभी दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। […]