April 5, 2026
गोपालपुर में महिला साइबर ठगी की शिकार, खाते से 53 हजार रुपये की अवैध निकासी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के मालपुर गांव की एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने उनके बैंक खाते से करीब 53 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। मामले को लेकर पीड़िता ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालपुर निवासी टुनटुन प्रसाद सिंह की पत्नी माधुरी देवी का खाता दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की गोसाईंगांव शाखा में है। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उनके खाते से अलग-अलग तिथियों में कुल 53 हजार रुपये की निकासी कर ली गई, जबकि उन्होंने स्वयं इतनी राशि नहीं निकाली है। माधुरी देवी ने आरोप लगाया है कि बड़ी मकंदपुर स्थित एक ग्राहक […]