September 10, 2025
कोसी की सपनी नदी पर बनेगा 225 फीट लंबा पक्का पुल, लागत 7.19 करोड़ रुपये; टेंडर प्रक्रिया पूरी ||GS NEWS
नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK2025नावगछिया : बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत अंतर्गत कोसी की कोख में बसे आहुति गांव के समीप सपनी नदी पर लगभग 7 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से 225 फीट लंबा पक्का पुल बनाया जाएगा। पुल निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। यह पुल हरियो पंचायत के गोविंदपुर-मुसहरी, कहारपुर और आसपास के गांवों को भागलपुर जिला मुख्यालय, नवगछिया अनुमंडल और बिहपुर प्रखंड मुख्यालय से सीधे जोड़ने का कार्य करेगा। इस पुल के बनने से खासकर क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा, जिन्हें अब तक खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बिहपुर के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र मंडल […]