March 25, 2026
अवैध हथियार और कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी मुकेश यादव सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस्माईलपुर दियरा क्षेत्र में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी मुकेश यादव सहित दो अभियुक्तों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, नवगछिया के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि इस्माईलपुर दियरा क्षेत्र में कुछ अपराधी फसल लूटपाट और लोगों में भय फैलाने की नीयत से हथियारों के साथ एकत्रित हुए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नवगछिया पुलिस और विशेष कार्यबल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसके बाद सोमवार की रात इस्माईलपुर गंगा दियरा क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के कमलाकुंड निवासी मुकेश […]