Tag Archives: library ka Bhavya udghatan sampann

Noimg

भागलपुर में लॉयर्स ब्लॉक-कम-लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन सम्पन्न || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में जिला बार एसोसिएशन द्वारा नव-निर्मित लॉयर्स ब्लॉक-कम-लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में विधि जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग, अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन सह राज्यसभा सदस्य श्री मनन कुमार मिश्रा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने भवन का निरीक्षण भी किया और इसकी सुविधाओं की सराहना की। अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि यह अत्याधुनिक लॉयर्स ब्लॉक एवं लाइब्रेरी अधिवक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा। उन्होंने कहा कि बेहतर अध्ययन सामग्री और सुविधाओं […]