October 27, 2025
लोक आस्था का महापर्व छठ का दूसरा दिनखरना के साथ आरंभ हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत ||GS NEWS
भागलपुरDESK2025भागलपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का दूसरा दिन रविवार को बड़े श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। व्रतियों ने दिनभर शुद्धता और पवित्रता का पालन करते हुए शाम में खरना का विधिवत अनुष्ठान संपन्न किया। परंपरागत रूप से व्रतियों ने सुबह स्नान कर पवित्र वातावरण में गेहूं सुखाया और संध्या समय मिट्टी के चूल्हे पर गुड़, दूध और चावल से खरना का प्रसाद तैयार किया। तत्पश्चात सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और इसी के साथ 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत हो गई। धार्मिक मान्यता है कि खरना के बाद व्रती पूर्ण शुद्धता, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ सूर्य देव व छठी मइया की विशेष […]