June 6, 2026
Naugachia -10 हजार जमा 2 लाख लोन का सपना,सैकड़ों को लगाया चूना – GS NEWS
NaugachiaDESK 114नवगछिया अनुमंडल के कई गांवों की सैकड़ों महिलाएं ठगी की शिकार, साइबर थाने में शिकायत दर्ज व्यवसायिक ऋण के नाम पर चला बड़ा फर्जीवाड़ा, पुलिस जांच में जुटी नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में व्यवसायिक ऋण दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। आईबीएल फाइनेंशियल लिमिटेड नामक एक कथित फाइनेंस कंपनी ने महिलाओं को मात्र 10 हजार रुपये जमा करने पर 12 घंटे के भीतर 2 लाख रुपये का व्यवसायिक ऋण उपलब्ध कराने का लालच दिया। आसान प्रक्रिया और कम समय में बड़ी राशि मिलने के झांसे में आकर सैकड़ों महिलाओं ने कंपनी में पैसे जमा कर दिए, लेकिन ऋण मिलने के बजाय कंपनी कार्यालय बंद कर फरार हो गई। जानकारी के अनुसार कंपनी ने […]