April 5, 2026
BHAGALPUR: गैस संकट ने रोकी परदेस की रोज़ी || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 111दिल्ली–चंडीगढ़–कोलकाता से मजदूरों की भागलपुर में घर वापसी भागलपुर। देश के बड़े शहरों दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता और उड़ीसा में काम करने वाले मजदूर रसोई गैस की भारी किल्लत और बढ़ती कीमतों से परेशान होकर अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों बाहर से लौट रहे मजदूरों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। नई दिल्ली के आनंद विहार से गोड्डा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस से भागलपुर पहुंचे कई मजदूरों ने बताया कि जिन क्षेत्रों में वे काम कर रहे थे, वहां रसोई गैस की कीमत 400 से 500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। सीमित आमदनी में इतनी महंगी गैस खरीद पाना संभव नहीं था, जिससे रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो गया। […]