April 5, 2026
PURNIA: पूर्णिया में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, एक दिन में 7803 सिलेंडर का वितरण || GS NEWS
UncategorizedDESK 111पूर्णिया : जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर रविवार को जिले भर में विशेष निगरानी अभियान चलाया गया। समाहरणालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पूर्णिया जिले के सभी अनुमंडलों में गैस एजेंसियों के कार्यालय एवं गोदामों का सतत निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को जिले की विभिन्न एलपीजी गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 8900 उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर की मांग की गई, जिसके विरुद्ध 7803 गैस सिलेंडरों का सफलतापूर्वक वितरण किया गया। वर्तमान में एजेंसियों के गोदामों में 19689 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिससे स्पष्ट है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है उन्होंने बताया कि 15 मार्च 2026 से […]