November 22, 2025
मादक पदार्थ तस्करी मामलें में फरार अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया : नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 25 मार्च 2024 को नवगछिया थाना टीम द्वारा वाहन जाँच के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा विशराउत पुल के पास 04 किलोग्राम गांजा के साथ मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेशन नंबर- जेएच 17 आर- 1256 जप्त किया गया था। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या- 95/24, धारा- 8/20(बी)/(ii) (बी) /25/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में गुरुवार को कांड में संलिप्त अभियुक्त बांका जिला के धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा निवासी चंदन यादव पिता उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025