October 25, 2025
मधुरापुर जहाज घाट पर गंगा स्नान के दौरान दस वर्षीय बच्ची की डूबकर मौत, छठ की तैयारी के बीच फैली मातमी सन्नाटा ||GS NEWS
नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर जहाज घाट पर शुक्रवार सुबह गंगा स्नान के दौरान दस वर्षीय एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के सुरहा वार्ड संख्या 11 निवासी संजय साह की पुत्री रिया कुमारी (10) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, छठ महापर्व को लेकर रिया अपनी दादी और पड़ोस की कई महिलाओं के साथ सुबह लगभग 10 बजे स्नान करने मधुरापुर घाट पहुंची थी। स्नान के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और देखते ही देखते डूब गई। आसपास स्नान कर रहे ग्रामीणों ने तुरंत उसे खोजने का प्रयास शुरू किया। कुछ देर की मशक्कत के बाद बच्ची को पानी से […]