June 3, 2026
NAUGACHIA : खेत में भिंडी तोड़ने गई मां और बचाने दौड़े बेटे की करंट लगने से मौत, गांव में पसरा मातम – GS NEWS
NaugachiaदुखदDESK 111लापरवाही बनी हादसे की वजह, ग्रामीणों में आक्रोश नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। मृतकों की पहचान मदरौनी गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी सरिता देवी तथा उनके पुत्र सुंदरम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सरिता देवी अपने खेत में भिंडी तोड़ने गई थीं। खेत के ऊपर से गुजर रहा हाई वोल्टेज बिजली का तार काफी […]