September 5, 2025
महज पांच घंटे में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महज पांच घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर को पीड़िता की मां ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में कहा गया कि बीते मंगलवार को उनकी नाबालिग पुत्री, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी बादल कुमार, पिता अरुण मंडल ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस गंभीर मामले में गोपालपुर थाना में कांड संख्या 276/25, धारा 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की संवेदनशीलता […]