Tag Archives: Mahashivratri par jagatpati nath Mahadev Mandir me bhavya karykram

Noimg

महाशिवरात्रि पर जगतपति नाथ महादेव मंदिर में भव्य कार्यक्रम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

दिनभर गूंजती रही शहनाई से भक्तिमय हुआ माहौल नवगछिया के गोपाल गौशाला परिसर स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों का क्रम सोमवार को जलधारी आयोजन के साथ जारी रहा। रविवार रात महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान जगतपति नाथ महादेव एवं माता पार्वती के पारंपरिक विवाह उत्सव का भव्य आयोजन किया गया था, जिसके उपरांत सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में जलधारी कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर में स्थापित की गई भगवान जगतपति नाथ महादेव एवं माता पार्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना दिनभर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान के साथ की गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों […]