December 9, 2025
धरहरा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच सेवा शुरू || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में अब गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच सेवा शुरू कर दी गई है। पहले इस केंद्र में केवल सामान्य ओपीडी सेवा उपलब्ध थी, जिसमें सीमित स्तर का इलाज होता था। जिला स्वास्थ्य समिति की पहल और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत अब यहां गर्भवती महिलाओं को एएनसी (एंटिनैटल चेकअप) विशेष जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। मंगलवार को इस नई सुविधा का उद्घाटन गोपालपुर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुधांशु कुमार, डॉक्टर हसनैन कबीर, जिला समन्वयक पिरामल डॉक्टर सरताज आलम और स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय ने फीता काटकर किया। अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर हसनैन कबीर ने बताया कि यह सुविधा खासकर आसपास के गांवों की गर्भवती महिलाओं के […]