December 13, 2025
चूल्हे की आग से झुलसी महिला की हालत गंभीर, मायागंज से पटना रेफर || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के मायागंज अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है। मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गोविंदपुर फुल्का गांव में मंगलवार 9 तारीख की सुबह एक दर्दनाक हादसे में महिला बुरी तरह झुलस गई। इस घटना में रिमझिम देवी, पति अभिषेक कुमार, गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 7 बजे की है। रिमझिम देवी अपने घर में चूल्हे के पास बैठकर खाना बना रही थीं और ठंड से बचने के लिए आग ताप रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी नाइटी में आग लग गई, जिसकी उन्हें तत्काल जानकारी नहीं हो सकी। परिजनों के अनुसार, उस समय वह अपने छोटे बच्चों को गोद में लिए हुई थीं। कपड़ों में आग […]