January 3, 2026
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट व प्रताड़ना का आरोप, महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया ।दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। इस संबंध में बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा काजी टोला निवासी शमशुद जोहा की पुत्री वासिया परवीन ने नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता वासिया परवीन ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार बेगूसराय जिला के तिलरथ बथौली निवासी मु. इफ्खार के साथ हुई थी। शादी के बाद वह कुछ दिनों तक अपने ससुराल में रही। इसी दौरान उसके पति, ससुर मो. इस्तियाक और सास द्वारा उस पर पांच लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता वृद्ध हैं और आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण […]