Tag Archives: matdata jagrukta

मतदाता जागरूकता को लेकर जीविका दीदियों ने किया दीपोत्सव  ||GS NEWS

बिहपुरभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव को लेकर 152 – बिहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर के मड़वा पश्चिम पंचायत में मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर जीविका दीदियों ने बुधवार शाम दीपोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने दीप जलाकर मतदाताओं को मतदान करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर वहां उपस्थित महिलाओं ने कहा कि जिस प्रकार दीप जलाकर अंधकार को भागलकर प्रकाश फैलाया जाता है, उसी प्रकार लोकतंत्र में मतदान कर देश को प्रगति और सही मार्ग पर लाया जा सकता है। देश की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने के लिए हम सबों को मतदान कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए। दीपोत्सव कार्यक्रम […]

मतदाता जागरूकता के लिए “भास्कर महोत्सव” का आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने और जिले में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भागलपुर में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत “भास्कर महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को छठ पर्व के अवसर पर विशेष रूप से मतदाता जागरूकता से जोड़ा गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने छठ पर्व की महत्ता पर आधारित विभिन्न […]