Tag Archives: mayaganj refer

Noimg

तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, मायागंज रेफर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जमालपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमालपुर थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी धर्मेंद्र कुमार (उम्र 32 वर्ष) अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर डोरिया दादपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मेंद्र कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत अनुमंडलीय […]

Noimg

चलती ट्रेन से गिरकर महिला गंभीर घायल, मायागंज रेफर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : कटिहार–बरौनी रेलखंड पर शनिवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना कटरिया स्टेशन और कोशी ब्लॉक हट के बीच चापर गेट के समीप की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवध–आसाम एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15910) से लगभग 40 वर्षीय एक महिला अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कटरिया रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही कटरिया स्टेशन मास्टर ने नवगछिया जीआरपी और आरपीएफ को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में भर्ती कराया। […]

Noimg

सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। बाबा विशु राउत पुल पर सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान अजगैबा गांव निवासी ललित कुमार शर्मा (32), पिता राम टहल शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कदवा फोर लेन के पास सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर […]

ढोलबज्जा में तीन हिस्सेदार के बीच हुई ढिशूम ढिशूम में चार घायल, मायागंज रेफर || GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में आज चपाकल की पानी बहाने को लेकर तीन दयादों के बीच जम कर मारपीट हो गया. मारपीट में अवोध मंडल की पत्नी उजाला देवी, पुत्री साही कुमारी, सदानंद मंडल के बेटे अजित कुमार व नित्यानंद मंडल की पत्नी सरोजनी देवी घायल हो गई है. मारपीट में चारों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि- अबोध मंडल के चपाकल की पानी सरोजनी देवी की बाड़ी में बह रहे थे. जिससे उसकी जलावन भींग जाते थे. इसी बात की कहासुनी के दौरान तीनों परिवारों के बीच नौंकझौक के साथ मारपीट हो गई । DESK […]