July 7, 2025
मुहर्रम के जुलूस में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, कई घायल ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर: मुहर्रम के अवसर पर सोमवार को पारंपरिक अखाड़ा जुलूस के दौरान शहर के शाहजंगी मेला मैदान के पास उस समय हिंसक झड़प हो गई, जब ‘पहलाम’ निकालने की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही थी। इस घटना ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल पैदा कर दिया। बताया जा रहा है कि खंजरपुर, हुसैनाबाद, मीरगयासचक और नाथनगर के युवाओं के बीच जुलूस में आगे-पीछे चलने को लेकर विवाद शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई और बाद में लाठी-डंडे चलने लगे। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए पास […]